जिले के 29 कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्ष की 4860 सीटों पर दाखिले होंगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

- सीसीएसयू ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - जिले के 29 कॉलेज में है एलएलबी तीन

जिले के 29 कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्ष की 4860 सीटों पर दाखिले होंगे

गाजियाबाद, गुलशन भारती। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की 4860 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की तरफ से पंजीकरण की अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। पंजीकरण के लिए ऑफलाइन नहीं होंगे। विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकरण कराना होगा।

कॉलेजों की संख्या

जिले में एलएलबी कराने वाले विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 29 कॉलेज हैं। इनमें एलएलबी तीन वर्षीय डिग्री की 4860 सीटें हैं। मॉडल टाउन स्थित एमएमएच जिले का एकमात्र सरकारी कॉलेज है जो एलएलबी में डिग्री प्रदान करता है। निजी कॉलेजों की अपेक्षा यहां एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की बहुत ही कम फीस है। इसलिए कानून की पढ़ाई के लिए एमएमएच कॉलेज छात्रों-छात्राओं की पहली पसंद रहता है। इसके अलावा सभी 28 कॉलेज निजी संस्थान हैं। विश्वविद्यालय ने 13 जुलाई से कैंपस और कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण ही स्वीकार किए जाएंगे।

एमएमएच कॉलेज में सीटें

एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की कुल 132 सीटें हैं। इनमें 12 सीटें आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिले के अन्य कॉलेजों के मुकाबले सबसे अधिक एमएमएच में ही पंजीकरण होते हैं। इससे दाखिले को लेकर यहां मारामारी रहती है। यहां तकरीबन हर वर्ष एक-एक सीट पर 16 से लेरक 20 तक दावेदार रहते हैं। अधिक पंजीकरण के चलते इसकी कटऑफ भी सबसे अधिक रहती है।

पंजीकरण शुल्क

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2026-27 पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके लिए 130 रुपये का शुल्क रखा गया है। इस शुल्क में विद्यार्थी अधिकतम तीन कॉलेजों या कैंपस का विकल्प भर सकते हैं। विद्यार्थी कॉलेज और कैंपस के लिए एकसाथ पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान गेटवे के जरिए ही किया जाएगा।

कॉलेजों में एलएलबी की सीटों की स्थिति

जिले के कॉलेजों में एलएलबी की सीटों की स्थितिः

कॉलेज सीट

एमएमएच 120

आईपीईएम 180

आईएएमआर 120

इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ 240

रॉयल कॉलेज 240

मॉडर्न कॉलेज ऑफ लॉ 180

आमना लॉ कॉलेज 120

एचएलएम 300

रिलायबल 180

स्त्रोतः विवि के पोर्टल पर उपलब्ध सत्र 2024-25 के आंकड़ों के आधार पर

--

यूपी बोर्ड की परीक्षा

यूपी बोर्डः 16-17 जुलाई को कंपार्टमेंट प्रैक्टिकलः जिले में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भूगोल, गृह विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए केंद्र और परीक्षक दोनों की नियुक्ति कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि भूगोल की परीक्षक समिधा सिंह और केंद्र जीजीआईसी विजय नगर को बनाया है। गृह विज्ञान के लिए परीक्षक शिप्रा यादव और केंद्र जीजीआईसी विजय नगर को चुना है। रसायन विज्ञान की परीक्षा की जिम्मेदारी अर्चना राव को दी गई है और परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज त्योड़ी को बनाया है। सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर, सीसीटीवी और अन्य निगरानी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

पूछे जाने वाले प्रश्न

एलएलबी पाठ्यक्रम की पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू हुई?
पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।