एटीएचआर की आज होगी लॉचिंग
हिन्दुस्तान, पलामू
मेदिनीनगर में पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि उपायुक्त के पहल पर अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए समर कैंप कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है। 1365 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है और उनके लिए एटीएचआर प्रदान किया जाएगा। आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

मेदिनीनगर। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि उपायुक्त के पहल पर अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए समर कैंम कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका लॉचिंग और कार्यशाला मंगलवार को दिन के 11 बजे से पंडित दीनदयाल नगर भवन में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पलामू जिले में 1365 अति गंभीर कुपोषित बच्चे चिंह्नत किए गए हैं। उन्होंने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को शिशु शक्ति के तहत एटीएचआर दिया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का दो दिवसीय को इसके लिए प्रशिक्षण की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। अति गंभीर कुपोषित बच्चे पोषण ट्रैकर से चिंह्नत किए गए हैं।
इसपर आने वाले खर्च का भुगतान डीएफएमटी मद से किया जाएगा।


