परिषदीय विद्यालयों में भी प्रकाशित की जाएगी स्कूल मैगजीन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- पीएम श्री विद्यालयों से की जा रही है शुरुआत 64 पेज की कलर मैगजीन का प्रकाशन होगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय विद्यालयों में भी अब स्कूल मैगजीन

परिषदीय विद्यालयों में भी प्रकाशित की जाएगी स्कूल मैगजीन

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

स्कूल मैगजीन का प्रकाशन

परिषदीय विद्यालयों में भी अब स्कूल मैगजीन प्रकाशित की जाएगी। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालयों से इसकी शुरुआत की जा रही है। स्कूल मैगजीन में छात्रों की कहानी व लेख और विद्यालय की उपलब्धियां भी प्रकाशित की जाएंगी।

व्यक्तित्व विकास का उद्देश्य

स्वतंत्र लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास किया जाएगा। वह लेखन के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट व प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकेंगे। उनके भीतर रचनात्मकता, सृजनात्मकता व आलोचनात्मक सोच विकसित होगी। 64 पेज की कलर मैगजीन प्रकाशित होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद स्कूल मैगजीन का प्रकाशन पीएम श्री विद्यालयों से शुरू किया जाएगा। प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में एक संपादक मंडल होगा। जिसमें प्रधानाध्यापक अध्यक्ष, साहित्य में रूचि रखने वाले दो शिक्षक सदस्य व चार विद्यार्थियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। यह संपादक मंडल ही मैगजीन का प्रकाशन करेगा। विद्यालय की ओर से किए जा रहे नवाचार व विशिष्ट कार्यों को बताने के लिए प्रधानाध्यापक का संदेश उस पर छापा जाएगा। छात्रों की कविता, कहानी, लेख व ड्राइंग इत्यादि में से सर्वश्रेष्ठ का चयन कर उन्हें इस मैगजीन में प्रकाशित किया जाएगा।

सरकारी स्कूलों में वार्षिक मैगजीन

कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी वार्षिक स्कूल मैगजीन का प्रकाशन किया जाएगा। पीएम श्री स्कूलों में कुल 1.92 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और प्रत्येक को मैगजीन उपलब्ध कराने के लिए सौ-सौ रुपये के हिसाब से कुल 1.92 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। फिलहाल विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कूल मैगजीन का उद्देश्य क्या है?
स्कूल मैगजीन का उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरिषदीय विद्यालयों में भी प्रकाशित की जाएगी स्कूल मैगजीन