न्यूजलेटर सीयूएसबी टाइम्स का कुलपति ने किया विमोचन

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का तिमाही न्यूजलेटर 'सीयूएसबी टाइम्स 2026' का विमोचन किया गया। यह अंक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक है। कुलपति ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। न्यूजलेटर में कार्यक्रमों, पुरस्कारों और शोध की जानकारी भी दी गई है।

न्यूजलेटर सीयूएसबी टाइम्स का कुलपति ने किया विमोचन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तिमाही न्यूजलेटर ‘सीयूएसबी टाइम्स 2026’ (अप्रैल-जून) का सोमवार को विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने कार्यालय में न्यूजलेटर का विमोचन किया। यह अंक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया है। मौके पर कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शान्तिगोपाल पाइन और सीयूएसबी टाइम्स के संपादक सह पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि न्यूजलेटर में विश्वविद्यालय की तीन महीने की अकादमिक गतिविधियों और उपलब्धियों को तस्वीरों के साथ आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सीयूएसबी की अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहे प्रयासों को दर्शाता है।

कुलसचिव के मार्गदर्शन में प्रकाशित 20 पृष्ठों के न्यूजलेटर में विश्वविद्यालय के तिमाही सफर को विभिन्न शीर्षकों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। पीआरओ ने बताया कि पहले पृष्ठ पर सीयूएसबी और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के बीच हुए एमओयू तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को प्रमुखता दी गई है।न्यूजलेटर में विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों, राष्ट्रीय महत्व के दिवसों, खेल प्रतियोगिताओं, सेमिनार, कार्यशालाओं और व्याख्यानों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा शिक्षकों के राष्ट्रीय पुरस्कार, सम्मान, शोध उपलब्धियां, प्रकाशित लेख-पुस्तकें, सेमिनार-कांफ्रेंस में सहभागिता और शोध के लिए मिले अनुदान का भी उल्लेख किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsन्यूजलेटर सीयूएसबी टाइम्स का कुलपति ने किया विमोचन