शिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

शिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध शिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्धशिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्

शिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सोनभद्र, संवाददाता। लोढ़ी स्थित कलक्टे्रट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का संजीव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी। इस मौके पर डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, समाज कल्याण राज्य मंत्री के प्रतिनिधि संजीव कुमार तिवारी के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत तहसील सभागार में बुधवार को कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निखिल यादव एवं बीईओ प्रेम शंकर राम ने दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लाक के 10-10 अध्यापकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कि योगी सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े हर कर्मचारी को कैशलेश चिकित्सीय सुविधा देने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए का मुक्त इलाज की सुविधा है, जिसका सीधा लाभ शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों को होगा।

संचालन अविनाश वाह वाह ने किया। इस मौके पर अवधेश कन्नौजिया, विवेक पाण्डेय, रामरक्षा, संतोष सिंह, शैलेश मोहन आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें