एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का सीतामढ़ी में शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का सीतामढ़ी में शुभारंभ, 30 नवंबर त तीन वर्षों से फरार हत्याकांड का वारंटी गिरफ्तारक चलेगा विशेष अभियान

एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का सीतामढ़ी में शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान सीतामढ़ी। एनीमिया की समय पर पहचान, जांच और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत विशेष अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीतामढ़ी समेत राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य संस्थानों के पदाधिकारी व कर्मी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि जुड़े।
विशेष अभियान की अवधी
विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान एनीमिया की नियमित जांच, उपचार, पोषण संबंधी परामर्श और गंभीर मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जांच में एनीमिया पाए जाने वाले लाभुकों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार और फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
लाभुकों की श्रेणी
अभियान में पांच श्रेणी के लाभुकों को लक्षित किया गया है। इसमें जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चे, पांच से नौ वर्ष के बच्चे, 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियां, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं तथा गर्भवती व धात्री महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा पुरुष व अन्य जरूरतमंद लाभुकों को भी आवश्यकता के अनुसार जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी।
अभियान का संचालन
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के देखरेख और सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव के नेतृत्व में जिले में अभियान को प्रभावी बनाने की तैयारी की जाने की दावा की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से लोगों को संतुलित एवं पोषक आहार, आयरन समेत जरूरी पोषक तत्वों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
गंभीर मरीजों की पहचान
अभियान के तहत एनीमिया के संभावित मामलों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा जाएगा। गंभीर या जटिल स्थिति वाले मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा, ताकि उपचार में देरी न हो। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. जेड. जावेद, डी पी एम असित रंजन,अस्पताल प्रबंधक विजय झा आदि मौजूद थे।


