नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
हजारीबाग में 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के संक

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ शनिवार को हजारीबाग में 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान की विधिवत शुरुआत हुई। आरोग्यम अस्पताल के समीप हर्ष अजमेरा ने नारियल अर्पित कर पूजा-अर्चना के बाद जागरूकता रथ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।आरोग्यम अस्पताल से शुरू हुआ यह अभियान अन्नदा कॉलेज, बाबूगांव चौक, कोलंबस कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग और पुलिस अकादमी तक पहुंचा। इन संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वागत समारोह, सेमिनार, कार्यशाला और विशेष युवा शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा एक सशक्त, नशामुक्त राष्ट्र के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस सिलसिले का समापन शनिवार को कोर्रा गांधी मैदान बाबूगांव में आयोजित एक भव्य सभा के साथ हुआ।फोटो कैप्शनएएम 2 नशामुक्त जागरूकता अभियान में शामिल लोग


