मैट्रिक और इंटर सर्टिफिकेट में सुधार का आखिरी मौका, 30 जून तक, करें आवेदन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला,संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास करने वाले वैसे छात्र-छात्राएं जिनके सर्टिफिकेट गुम हो गए हैं या उनके न

मैट्रिक और इंटर सर्टिफिकेट में सुधार का आखिरी मौका, 30 जून तक, करें आवेदन

सरायकेला। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास करने वाले वैसे छात्र-छात्राएं जिनके सर्टिफिकेट गुम हो गए हैं या उनके नाम, जन्मतिथि में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, उनके लिए यह खबर बेहद अहम है। जैक की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट में सुधार या नया सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए 30 जून, 2026 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद जैक की ओर से सर्टिफिकेट में सुधार या नया सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। सुधार के लिए कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराना पड़ेगा।

जिसमें स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक से शैक्षणिक दस्तावेजों को सत्यापित अवश्य करवाएं। कोर्ट नोटरी से एक शपथ पत्र बनवाना अनिवार्य है।जिसमें सर्टिफिकेट गुम होने या सुधार से जुड़ी सही जानकारी दर्ज हो। सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर निश्चित समय सीमा के भीतर जैक ऑफिस, रांची में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें