यूजी-पीजी में दाखिले का आज आखिरी मौका, 45 हजार ने लिया प्रवेश
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज अंतिम अवसर है। कुल 1.12 लाख सीटों में से 45,362 अभ्यर्थियों ने शनिवार तक प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया 12 मई से शुरू हुई थी और कई बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। विश्वविद्यालय ने अब अंतिम अवसर दिया है।

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज अंतिम मौका है। करीब 1.12 लाख सीटों के मुकाबले शनिवार तक 45,362 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया 12 मई से शुरू हुई थी, लेकिन अभ्यर्थियों को राहत देते हुए कई बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए अंतिम अवसर दिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अब प्रवेश की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कर लें।


