ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश लश्कर आतंकी तालिब हुसैन को लेकर भाजपा बोली- कभी नहीं था पार्टी का सदस्य, NIA करे जांच

लश्कर आतंकी तालिब हुसैन को लेकर भाजपा बोली- कभी नहीं था पार्टी का सदस्य, NIA करे जांच

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से गिरफ्तार लश्कर आतंकी तालिब हुसैन को लेकर कहा जा रहा था कि वह भाजपा का सोशल मीडिया इनचार्ज था। अब भाजपा ने सफाई दी है और कहा है कि वह कभी भाजपा का सदस्य नहीं रहा।

 लश्कर आतंकी तालिब हुसैन को लेकर भाजपा बोली- कभी नहीं था पार्टी का सदस्य, NIA करे जांच
Ankit Ojhaएजेंसियां,श्रीनगरTue, 05 Jul 2022 03:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा को लेकर बताया जा रहा था कि वह भाजपा जम्मू-कश्मीर यूनिट का सदस्य था। भारतीय जनता पार्टी ने इस बात को खारिज किया है। तालिब हुसैन को रविवार को रियासी जिले से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी यह मिली थी कि तालिब किसी तरह भाजपा का सदस्य बन गया था और उसे माइनॉरिटी मोर्चा का प्रभारी भी बना दिया गया था। 

पहले भाजपा ने दावा किया था कि हुसैन ने मी में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और वह केवल 18 दिनों तक ही भाजपा का सदस्य था। अब जम्मू-कश्मीर में भाजपा चीफ रवींद्र रैना ने कहा है कि वह कभी भी सीधे तौर पर पार्टी के साथ नहीं जुड़ा था। उन्होंने कहा, तालिब हुसैन भाजपा का सदस्य नहीं था। वह पत्रकार बनकर भाजपा कार्यालय आया-जाया करता था। 

रैना ने कहा, तालिब हुसैन हमारे कार्यालय की रेकी करता था। उसने ऑफिस के वीडियो  अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे। वह पत्रकार बनकर भाजपा नेताओं से मिलता था। हम इसकी एनआईए जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने माइनॉरिटी मोर्चा के प्रमुख शेख बशीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। उनको कोई भी नियुक्ति करने का अधिकार नहीं दिया गया था। पार्टी में सारी नियुक्तियां अध्यक्ष ही करते हैं। 

पुलवामा के फैजल अहमद डार और राजौरी के तालिब हुसैन को स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को दो एके राइफल, सात ग्रैनेड और एक पिस्तौल भी उनके पास से मिली। हाल ही में राजौरी पुलिस ने बड़ी मात्रा में गोला बारूद तालिब के ठिकाने से बरामद की थी और उसके बाद पुलिस ने उसपर इनाम भी रखा था। हुसैन लगातार लश्कर आतंकी कासिम के संपर्क में था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें