भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन, हाईवे पर आई दरारें

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन, हाईवे पर आई दरारेंभारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन, हाईवे पर आई दरारेंभारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी म

भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन, हाईवे पर आई दरारें

ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार रात और बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद ड्रमंडगंज घाटी में कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया। पहाड़ से पत्थर और मिट्टी का मलबा गिरने से मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ। मलबा हटाने के लिए एनएचएआई और कार्यदायी संस्था डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम जेसीबी के साथ जुटी रही। बड़का मोड़ घुमान से करीब सौ मीटर आगे मध्यप्रदेश जाने वाले लेन में लगभग 30 मीटर तक सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। सड़क के हल्का धंसने से बारिश तेज होने पर इसके और धंसने की आशंका जताई जा रही है। इससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों में भी चिंता बनी हुई है।इधर,

चुनहवा मोड़ के पास पहाड़ से करंज का पेड़ और चट्टानें गिरने की सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम कराया गया। घाटी में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ से पत्थर और चट्टानें गिरने के कारण वाहन चालक सावधानी से आवागमन कर रहे हैं। एनएचएआई के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर गिरे मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। देर शाम तक सड़क साफ कराने का प्रयास है। सड़क में आई दरारों को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन, हाईवे पर आई दरारें