वैष्णो देवी : भूस्खलन होने से बंद हुआ मां के दरबार जाने का रास्ता
जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी गुफा की ओर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भूस्खलन होने से नए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रियासी के वरिष्ठ...
जम्मू, एजेंसीMon, 16 Jul 2018 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें
जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी गुफा की ओर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भूस्खलन होने से नए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर भट्ट ने कहा कि हमें सूचना मिली है जिसमें कहा गया है कि नए मार्ग पर हिमकोटी के पास भूस्खलन हुआ है।
उन्होंने कहा कि नया मार्ग यात्रियों की सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि इस घटना में किसी के घायल होने खबर नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि पारंपरिक मार्ग से यात्रा जारी है और भूस्खलन का मलबा साफ होने के बाद ही इस मार्ग पर फिर से यात्रा शुरू होगी।