जमीन विवाद में तहेरे भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मौत
भूमि के विवाद में तहेरे भाइयों ने श्यामपाल और उनके परिवार पर हमला किया। हमले में श्यामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मामले में धाराओं को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

भूमि के विवाद को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाली देहात गांव मिलावली निवासी श्यामपाल सिंह (45) पुत्र महाराज सिंह का तहेरे भाइयों योगेश, अन्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों को डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन मिली थी। इसका बंटवारा भी कई साल पहले कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि श्यामपाल सिंह की जमीन के पास सड़क निकल गई। इससे उसकी कीमत बढ़ गई। आरोपी सड़क किनारे की जमीन को लेना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद रहता था。
हमले का विवरण
आरोप है कि जमीन विवाद में रविवार को तहेरे भाइयों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से श्यामपाल, इनके भाई कमलेन्द्र, पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया। हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मारपीट में श्यामपाल को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने आगरा गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसओ कोतवाली देहात केके लोधी का कहना है कि मामले में घटना के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। देररात युवक की मौत हो गई। हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
मामले की स्थिति
मारपीट के मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। युवक की मौत के बाद धाराएं तरमीम कर दी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी


