दबंगों ने तमंचा लहरा कर लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज
दबंगों ने तमंचा लहरा कर लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज दबंगों ने तमंचा लहरा कर लेखपाल को धमकाया, मुकदमा दर्ज

नवाबगंज। अपने पक्ष में शिकायत का निस्तारण न होने से गुस्साए दबंगों ने गांव में सर्वे के लिए गए एक लेखपाल से गाली-गलौज कर उसके पास मौजूद सरकारी अभिलेख फाड़ने की कोशिश की। बाद में उन्होंने तमंचा लहराकर उसे धमकाया घटना की रिपोर्ट लेखपाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। जनपद हरदोई के हिमांशु त्रिपाठी तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। 10 दिन पूर्व कुंदवन बन्नो बेगम गांव की शबाना बेगम अपने घर के पास स्थित भूमि पर एक ग्रामीण के कब्जा करने की शिकायत की थी। 10 दिन पूर्व हल्का लेखपाल हिमांशु त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी थी।
इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से शबाना बेगम के बेटे अयान खान व अमान उससे रंजिश मानने लगे। एक अगस्त को वह फसलों के सर्वे के लिए गांव गए थे। आरोप है कि उन्हें वहां देखकर अयान खान और अमान उनसे गाली गलौज करने लगे उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख फाड़ने की कोशिश करने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वह तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे वह उनसे खुद को बचाकर गांव से बाहर आए। घटना की रिपोर्ट हिमांशु त्रिपाठी की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।


