तीन डिसमिल जमीन के लिए पांच हजार से अधिक भूमिहीनों ने दिए आवेदन
हिन्दुस्तान, सासाराम
करगहर, एक संवाददाता।8 सितंबर होने के कारण बड़ी संख्या में लोग आवेदन जमा करने पहुंचे। अंचल कार्यालय को अब तक पांच हजार से

करगहर, एक संवाददाता। अभियान बसेरा-2 के तहत तीन डिसमिल जमीन पाने के लिए अंचल कार्यालय में भूमिहीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आवेदन जमा करने के लिए कार्यालय परिसर में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही, जो देर शाम तक बनी रही। अंतिम तिथि 28 सितंबर होने के कारण बड़ी संख्या में लोग आवेदन जमा करने पहुंचे। अंचल कार्यालय को अब तक पांच हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।


