बागमती पर हाईलेवल पुल के लिए जमीन होगी अधिग्रहित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बागमती नदी पर प्रस्तावित हाईलेवल पुल और गरहां-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 21.30 किमी सड़क परियोजना के लिए 0.2612 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने इसकी अधिघोषणा जारी की।

बागमती पर हाईलेवल पुल के लिए जमीन होगी अधिग्रहित

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बागमती नदी पर प्रस्तावित हाईलेवल पुल और गरहां (एनएच-57)-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ के निर्माण को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट चार के तहत बनने वाली करीब 21.30 किमी सड़क परियोजना के लिए बोचहां अंचल के गिद्धा उर्फ मइसहा फर्रुखपुर में 0.2612 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने इसकी अधिघोषणा जारी की है।

अधिग्रहण की प्रक्रिया

अधिग्रहण के लिए चिह्नित जमीन 10 अलग-अलग खेसरा में है। इसमें खाता संख्या 85 के खेसरा 534 की 0.1166 एकड़ जमीन सबसे अधिक है। इसके अलावा खेसरा 532, 533, 317, 315, 316, 323, 324, 326 और 332 की जमीन भी ली जाएगी।

आपत्तियों के बाद जारी हुई अधिघोषणा

जिला प्रशासन के अनुसार, जिन रैयातों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनकी आपत्तियों की सुनवाई और अधिनियम की धारा 15 के तहत जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिघोषणा जारी की गई है। अधिग्रहण से बड़े पैमाने पर विस्थापन नहीं होने की बात भी कही गई है।

पुल निर्माण की उम्मीदें

मालूम हो कि परियोजना के तहत गरहां से औराई की ओर जाने वाले मार्ग को विकसित किया जाना है। इसी क्रम में बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल व एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। पुल के निर्माण से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

सामान्य प्रश्न

✦बागमती नदी पर पुल निर्माण कब प्रस्तावित है?−
बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल और गरहां से औराई की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबागमती पर हाईलेवल पुल के लिए जमीन होगी अधिग्रहित