विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए क्रय कमेटी की हुई बैठक

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

मिर्जापुर में डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि क्रय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में 36 गांवों के काश्तकारों से मुआवजे के चार गुना दर पर जमीन देने की सहमति ली गई। अधिकारियों ने भूमि के मूल्यांकन के लिए भी वार्ता की।

विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए क्रय कमेटी की हुई बैठक

मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि क्रय कमेटी की बैठक तहसील चुनार में हुई। इस दौरान प्रभावित 36 ग्रामों के प्रभावित काश्तकारों से दर निर्धारण के संबंध में वार्ता की गई। काश्तकारों को अवगत कराया गया कि मुआवजा सर्किल दर का चार गुना दिया जाएगा। भूमि प्रकृति के अनुसार और उस पर स्थित संरचना/भवन का मूल्यांकन भी किया जाएगा। अंत में काश्तकारों से चार गुना दर पर भूमि देने की सहमति ली गई। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2, अधिशासी अभियंता चुनार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए क्रय कमेटी की हुई बैठक