भागलपुर : 15 तक रविवार को भी खुला रहेगा जिला भू अर्जन कार्यालय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। जिला भू-अर्जन कार्यालय 15 जुलाई

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। जिला भू-अर्जन कार्यालय 15 जुलाई तक रविवार को भी खुला रहेगा। इतना ही नहीं यदि इस बीच कोई सरकार द्वारा अवकाश घोषित है, तो उस दिन भी कर्मियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। दरअसल, अभी विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कहलगांव की ओरियप पंचायत के अंतीचक और मलकपुर गांव की 205 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जानी है। जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए समाहर्ता अलंकृता पांडेय ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा है। इसलिए चिह्नित भूखंडों के तमाम रैयतों को घोषित मुआवजे की राशि का भुगतान जल्द कराने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


