लल्लन पटेल बने बनारस के सह पर्यवेक्षक
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में संगठन सृजन अभियान के तहत, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष लल्लन पटेल को बनारस का सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के गृह जनपद में यह जिम्मेदारी मिलने पर कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
लल्लन पटेल बने बनारस के सह पर्यवेक्षक
प्रयागराज। संगठन सृजन अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के पूर्व उपाध्यक्ष लल्लन पटेल को बनारस (काशी) का सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। बनारस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का गृह जनपद है। जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, मीडिया पैनलिस्ट विनय पाण्डेय, दिवाकर भारतीय, चंद्र विशाल, विष्णु कांत पाण्डेय, अजेंद्र गौड़, सनी सोनकर और प्रवीण सिंह भोले ने लल्लन पटेल को बधाई दी।


