लखीसराय: ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज कराने रविवार को भी खुलेगा कार्यालय

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य चल रहा है। अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय 4 अक्टूबर को भी खुला रहेगा और विद्यालय प्रधानों को उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया गया है।

लखीसराय: ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज कराने रविवार को भी खुलेगा कार्यालय

लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजनाओं के तहत सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वास्तविक 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य जारी है। इसकी अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। कार्य समय पर पूरा कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, लखीसराय 4 अक्टूबर, रविवार को भी खुला रहेगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानों को उपस्थिति दर्ज कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा ने सभी विद्यालय प्रधानों को इसकी सूचना देने तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखीसराय: ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज कराने रविवार को भी खुलेगा कार्यालय