चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर, संवाददाता।ददाता। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया

चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बैट्री, दो नए इन्वर्टर और छोटी-बड़ी कुल 36 पुरानी बैट्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को शाहपुरा कोठी निवासी काजी सगीर अहमद की तहरीर पर कोतवाली सदर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए करन निवासी शिवपुरी, आरिफ निवासी बेगमबाग और अतहर अली निवासी महाराजनगर को फत्तेपुर गांव के पास गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बैट्री, दो नए इन्वर्टर व 36 पुरानी छोटी-बड़ी बैट्री बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को पकड़ने में एसआई अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार व हेड कांस्टेबल हरीराज, राहुल कुमार, सौरभ व नवनीत कुमार का योगदान रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।