लद्दाखः संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चलाने पर 13 के खिलाफ कार्रवाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लद्दाख प्रशासन ने संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में गैर-कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए 12 बाइक सवारों और एक एसयूवी चालक पर कुल 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में ऑफ-रोडिंग के खिलाफ की गई है।

लद्दाखः संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चलाने पर 13 के खिलाफ कार्रवाई

लेह, एजेंसी। लद्दाख प्रशासन ने संवेदनशील और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में गैर-कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए 12 बाइक सवारों और एक एसयूवी चालक पर पर कुल 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में ऑफ-रोडिंग करने वाले बाइक समूह के खिलाफ यह प्रशासन की पहली बड़ी कार्रवाई है। बाइक सवारों पर 10-10 हजार और एसयूवी चालक पर 50 हजार रुपये की जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव-संरक्षित क्षेत्रों में गैर-कानूनी ऑफ-रोडिंग की बढ़ती समस्या के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।