बुजुर्गों के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटर
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी के न्यू बरौनी स्टेशन पर सीनियर सिटीजन, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग टिकट काउंटर नहीं है। केवल एक काउंटर होने के कारण, यात्रियों की भीड़ में सीनियर सिटीजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे के सर्कुलर के अनुसार, हर स्टेशन पर सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर होना चाहिए।

बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर सीनियर सिटीजन, महिलाओं व दिव्यांग रेलयात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर का कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टेशन पर मात्र एक टिकट काउंटर है। यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने की सूरत में सबसे ज्यादा परेशानी सीनियर सिटीजन को होती है। इस दौरान उन्हें टिकट कटाने के लिए अन्य यात्रियों से गुहार लगानी पड़ती है ताकि टिकट लेने के चक्कर में उनकी ट्रेन छूट नहीं जाए। जबकि, रेलवे सर्कुलर के मुताबिक सभी स्टेशनों पर सीनियर सिटीजन के लिए अलग टिकट काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।


