496 में से 64 माध्यमिक विद्यालयों ने ही अपलोड की जानकारी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई है। जिलाधिकारी की समीक्षा में 496 में से केवल 64 स्कूलों ने वेबसाइट पर जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं ताकि बिना नकल के परीक्षा को संपन्न किया जा सके।

496 में से 64 माध्यमिक विद्यालयों ने ही अपलोड की जानकारी

मऊ, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन जानकारी देने में भारी लापरवाही सामने आई है।माध्यमिक शिक्षा परिषद की समीक्षा में जिले के 496 स्कूलों में से मात्र 64 स्कूलों ने ही परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News496 में से 64 माध्यमिक विद्यालयों ने ही अपलोड की जानकारी