ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशझटकाः पिछले 5 सालों में सबसे कम होगी पीएफ पर ब्याज दर,  इसी सप्ताह जारी होगी अधिसूचना 

झटकाः पिछले 5 सालों में सबसे कम होगी पीएफ पर ब्याज दर,  इसी सप्ताह जारी होगी अधिसूचना 

श्रम मंत्रालय वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि (पीएफ) पर देय ब्याज की दर 8.55% इसी सप्ताह अधिसूचित कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के...

झटकाः पिछले 5 सालों में सबसे कम होगी पीएफ पर ब्याज दर,  इसी सप्ताह जारी होगी अधिसूचना 
नयी दिल्ली, एजेंसी। Sun, 06 May 2018 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रम मंत्रालय वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि (पीएफ) पर देय ब्याज की दर 8.55% इसी सप्ताह अधिसूचित कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में रिटर्न डालने का मार्ग प्रशस्त होगा।
    
वित्त मंत्रालय बीते वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.55% की ब्याज दर की पुष्टि कर चुका है। यह बीते पांच साल में पीएफ पर सबसे कम दर होगी।
     
सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में चुनावों के कारण आचार संहिता को देखते हुए श्रम मंत्रालय ने ब्याज दर अधिसूचित करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी मांगी है ताकि ब्याज राशि अंशधारकों के खातों में डाली जा सके।
    
सूत्र ने कहा, 'ईपीएफओ के अंशधारकों को 8.55% ब्याज दर उपलब्ध कराने की मंजूरी इस सप्ताह कभी भी मिल सकती है।
    
उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ का केंद्रीय न्यासी बोर्ड ब्याज दर के बारे में अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजता है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे अधिसूचित किया जाता है और ब्याज राशि खाताधारकों के खातों में डाली जाती है।

पांच साल में सबसे कम दरें

 वित्त वर्ष            ब्याज दरें
2013-14               8.75
2014-15               8.75
2015-16               8.80
2016-17               8.65
2017-18               8.55

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें