ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशEPF कर्मचारियों के लिए तोहफा, 2018-19 के लिए नई ब्याज दर घोषित

EPF कर्मचारियों के लिए तोहफा, 2018-19 के लिए नई ब्याज दर घोषित

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों के भविष्य निधि फंड (पीएफ) पर 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दर अधिसूचित की है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा है कि 6 करोड़ से सेवानिवृत्ति निधि निकाय...

EPF कर्मचारियों के लिए तोहफा, 2018-19 के लिए नई ब्याज दर घोषित
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 24 Sep 2019 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों के भविष्य निधि फंड (पीएफ) पर 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दर अधिसूचित की है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा है कि 6 करोड़ से सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफ ग्राहकों के खातों में ब्याज की राशि जमा कर दी जाएगी किया जाएगा। बका दें कि इससे पहले साल 2017-18 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 8.55 प्रतिशत था जिसे अब बढ़ कर साल 2018-19 के लिए 8.65 कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री गंगवार ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि श्रम मंत्रालय ने साल 2018-19 के लिए ईपीएफ ब्याज दर की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत से इस साल कर्मचारियों को 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर पिछले साल की 8.55 की तुलना में अधिक है। उन्होंन कहा कि यह ब्याज दर (8.65 प्रतिशत) 22 फरवरी, 2019 को ईपीएफओ के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा अनुमोदित की गई थी। 

जिसके बाद सितंबर, 2019 को इस पर वित्त मंत्रालय की सहमति भी मिल गई है। जिसके बाद श्रम मंत्रालय ने पीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने यह भी कहा कि इस फैसले से 6 करोड़ से अधिक ईपीएफओ ग्राहकों के खाते में 2018-19 के लिए ब्याज के रूप में 54,000 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें