अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन करने का किया घोषणा
पतरातू में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि वे 8 सितंबर को पीवीयूएनएल के गलत नीतियों के खिलाफ धरना देंगे। मजदूरों के साथ अमानवीय बर्ताव करने और काम से बैठाने की समस्याओं पर चर्चा की गई। यदि समस्याएं हल नहीं होतीं, तो पीवीयूएनएल अस्पताल की कार्य प्रणाली को ठप करने की चेतावनी दी गई।

पतरातू, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सचिव बबलू सिन्हा और संचालन यूनियन के युवा साथी दीपक कुमार ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पीवीयूएनएल के गलत नीतियों के खिलाफ 8 सितंबर को पीवीयूएनएल के लेबर गेट के निकट एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पीवीयूएनएल के इंजीनियर इंचार्ज और इसके एजेंसियों की ओर से मजदूरों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। साथ ही पीवीयूएनएल प्रबंधन की ओर से मजदूरों को काम से बैठने के लिए तरह तरह की कमियां निकालते रहते है।
जैसे हॉस्पिटल में मजदूरों को आवश्यकता से अधिक मेडिकल जांच के लिए विवश कर देना, मेडीकल जांच इतना कड़ा किया जा रहा है कि मजदूर का गेट पास बनने में बहुत दिक्कत हो रहा है या सीधे काम से बैठा दिया जा रहा है। अगर पीवीयूएनएल प्रबंधन हॉस्पिटल की जांच को मजदूरों के लिए सुलभ नहीं करती है, तो 8 सितंबर को होने वाले एक दिवसीय धरना के बाद पीवीयूएनएल अस्पताल के कार्य प्रणाली को ठप किया जाएगा। यूनियन की ओर से चेतावनी दिया गया कि समय रहते पीवीयूएनएल प्रबंधन और हॉस्पिटल प्रबंधन इन सब चीजों का सुधार करे। ईएसआईसीएस डॉक्टर जल्द से जल्द उपलब्ध हो और हमारे जायज मांगे को प्रबंधन जल्द से जल्द पूरा करे। मौके पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार,कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, पंकज कुमार,आनंद कुमार, मोहन कुमार,अमन मुंडा, राहुल कुमार मुंडा, रमीज, दिनेश कुमार, कुलजीत, उमेश कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, चिरंजीवी, रवि मांझी, अजय कुमार, राजू कुमार सोनी, मनोज वर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, सालेश्वर, संजीव, राजू मुंडा, आदित्य मुंडा, प्रवीण प्रसाद, विक्की कुमार मुंडा, मोहित यादव, संतोष, आनंद करमाली, जमुना साव, रमाकांत, राजेश पटेल, अक्षय कुमार मुंडा, सुहेल उरांव, बादल कुमार, गौतम कुमार, सिकंदर कुमार, रवि, दुर्गा चरण, रमन मुंडा, साबिर अली, रंजीत कुमार, संदीप कुमार दास, गंगा साव, मोहम्मद जिलानी, अमृत राम, चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार, शिवकुमार ठाकुर आदि शामिल थे।


