अखिल झारखंड श्रमिक संघ 8 सितंबर को करेगी धरना प्रदर्शन
पतरातू में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक हुई, जिसमें मजदूरों के 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। मजदूरों ने प्रबंधन के आश्वासनों पर असंतोष व्यक्त किया और 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की योजना बनाई। अनिश्चितकालीन धरने की भी संभावना जताई गई है यदि प्रबंधन ने मांगों को नहीं माना।

पतरातू, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में हुई।जिसमें 11 सूत्री मांगो के बारे में चर्चा की गई। साथ ही मांगों पर मजदूरों के हित में होने वाले एक दिवसीय आंदोलन पर विचार किया गया। प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि पीवीयूएनएल पतरातू के प्रबंधन जो मजदूरों के मांगों को केवल आश्वासन तक ही सीमित रख रही है। इसलिए अब सभी मजदूर अपनी मांगों को लेकर अटल हो चुके हैं। बताया गया कि यूनियन अपने मांगों को लेकर आठ सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। यह भी कहा कि एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व आंदोलन के दौरान अगर प्रबंधन सार्वजनिक लिखित रूप से मजदूरों के मांगों को उनके हित में नहीं लेती है तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन के साथ गेट जाम की संभावना सबसे पहले दिखेगी।
बैठक में स्पष्ट तय हुआ प्रबंधक अगर हमारे मांगों और अधिकार के विपरीत हठ रखती है तो उस हठ को तोड़ा जाएगा और वे सब मजदूर अपनी अधिकारो को प्राप्त करके ही रहेंगे।बैठक में यूनियन के केंद्रीय सचिव विनोद कुमार सिंह उर्फ बबलू कुमार सिन्हा, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार, कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, रुस्तम अंसारी, कृष्ण कुमार मुंडा, अकबर हुसैन, एमडी साबिर अली, एमडी अमजद अली,अमित, सोनू,शिवकुमार, जलेश्वर, संदीप, चिरंजीव, सचिन कुमार, शमशुद, अकलेश, आदित्य, विक्की, उत्तम जय किशन, गौतम , पवन, कृष्ण, विनोद, अजय,रमन, प्रवीण, आनंद कुमार ,गणेश मुंडा ,कैलाश, किशुन, कुमार , देवानंद प्रसाद, अरविंद कुमार, गोविंद, सनी कुमार आदि दर्जनों शामिल थे।


