कर्मचारी के आश्रितों को 9.7 लाख प्रतिकर का भुगतान
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
लखीमपुर के खंभारखेड़ा चीनी मिल के कर्मचारी सुशील कुमार अवस्थी के निधन के बाद उनकी पत्नी विनोदनी, पुत्र हर्ष, पुत्री दिव्या और माता मनोरमा को श्रम विभाग द्वारा ₹9,07,875 का प्रतिकर भुगतान किया गया। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने यह भुगतान किया, जो श्रम कानूनों के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।

लखीमपुर। चीनी मिल खंभारखेड़ा में कार्यरत रहे कर्मचारी सुशील कुमार अवस्थी के निवासी चंदीदीनपुरवा के निधन के बाद आश्रितों को श्रम विभाग ने ₹नौ लाख सात हजार 875 रुपए प्रतिकर राशि का भुगतान किया। यह भुगतान सहायक श्रमायुक्त व कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त मयंक सिंह ने प्रकरण की सुनवाई के बाद कराया। मृतक कर्मचारी के आश्रितों को प्रतिकर धनराशि का चेक दिया गया। कर्मचारी स्व. सुशील कुमार अवस्थी की पत्नी विनोदनी अवस्थी, पुत्र हर्ष, पुत्री दिव्या व मां मनोरमा शामिल हैं। प्रतिकर राशि का भुगतान आश्रितों को नियमानुसार किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को श्रम कानूनों के अंतर्गत देय हितलाभ व प्रतिकर उपलब्ध कराने को लगातार कार्रवाई कर रहा है।


