एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा, राज्य में करेंगे काम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा, राज्य में करेंगे काम ------------------------------------केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक और पद होगा खाली, जल्द हो सकता है...

 एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा, राज्य में करेंगे काम

एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा, राज्य में करेंगे काम ----------------------------------- -केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक और पद होगा खाली, जल्द हो सकता है विस्तार

-----------------------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

मुरुगन ने इस्तीफे में बताई राज्य में काम करने की इच्छा

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मुरुगन ने प्रधानमंत्री को लिखे पांच पृष्ठ के पत्र में राज्य में जाकर संगठन को मजबूत करने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक और पद रिक्त हो जाएगा। पहले से ही कई मंत्री पद खाली है और राज्यसभा सदस्य कुछ मंत्रियों को फिर से कार्यकाल न मिलने से और पद खाली होगें। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसी माह केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार व फेरबदल हो सकता है।

तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने की योजना

मुरुगन ने अपना इस्तीफा वाला पत्र सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। विनम्रता और कृतज्ञता के साथ वह अनुरोध करते हैं कि उन्हें राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी से मुक्त कर दें और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की भी अनुमति दें, ताकि वह तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय समर्पित कर सकें।

मुरुगन ने कहा है कि दिहाड़ी मजदूरों के बेटे के तौर पर शुरुआत करके माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। अब वह ज़मीनी स्तर पर वापस लौट कर, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होकर 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में भाजपा को मज़बूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं। राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी उसके बाद, स्वयं सबसे अंत में। मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद है और उनका कार्यकाल 2030 तक का है।

मुरुगन का राजनीतिक और प्रशासनिक सफर

मुरुगन के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि भाजपा 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। तमिलनाडु भाजपा का नेतृत्व कर चुके मुरुगन को राज्य में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है। वह जुलाई 2021 से जून 2024 तक मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल की अटकलें

राजनीतिक हलकों में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार व फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस साल सरकार से धर्मेंद्र प्रधान, जार्ज कुरियन, रवनीत सिंह बिट्टू, एल मुरुगन इस्तीफा दे चुके हैं। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश व हर्ष मलहोत्रा दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं और हरदीप पुरी व बी एल वर्मा को राज्यसभा का नया कार्यकाल नहीं मिला है। ऐसे में कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालयों का प्रभार है। वैसे भी काफी समय से केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। संभवतः इसी माह प्रधानमंत्री इस बारे में फैसला ले लें।

-------------------------------------------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एल मुरुगन ने किन पदों से इस्तीफा दिया है?−
उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएल मुरुगन का केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा से इस्तीफा, राज्य में करेंगे काम