पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम 7:30 बजे फेफड़े में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पल्मोनरी मेडिसीन के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और आवश्यक जांच जारी है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। आडवाणी का पहले भी अपोलो में इलाज हुआ है; मई में उम्र संबंधी परेशानियों और दिसंबर 2024 में न्यूरोलॉजी संबंधी समस्या के लिए उन्हें भर्ती किया गया था।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शुक्रवार की शाम 7:30 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़े में संक्रमण है। भाजपा नेता का पल्मोनरी मेडिसीन के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में उनकी आवश्यक जांच चल रही है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जानकारी नहीं दी है। बता दें, आडवाणी का अपोलो अस्पताल में पहले से भी इलाज चलता रहा है। उन्हें मई में भी उम्र से संबंधित परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इससे पहले दिसंबर 2024 में उन्हें अस्पताल के न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर के अंतर्गत आईसीयू में भी भर्ती रहे थे।

