केवाईएस ने पुलिस पर शहीदी पार्क में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आरोप लगाया है

केवाईएस ने पुलिस पर शहीदी पार्क में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आईटीओ स्थित शहीदी पार्क में आयोजित उसके शपथ-ग्रहण कार्यक्रम को रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। संगठन का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई।केवाईएस के मुताबिक, कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शिक्षा और परीक्षाओं में समान अवसर के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया जाना था। संगठन ने कहा कि उसके प्रवक्ता पृथ्वीराज समेत कुछ कार्यकर्ताओं को सुबह ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से भी रोका।संगठन का कहना है कि पुलिस ने प्रधानमंत्री की शहर में आवाजाही का हवाला देते हुए कार्रवाई की। केवाईएस ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने भी हुसैनीवाला की मिट्टी हाथ में लेकर शिक्षा और परीक्षा में समान अवसर के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेवाईएस ने पुलिस पर शहीदी पार्क में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप