उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को कराना होगा केवाईसी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ31 जुलाई तक केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो जायेगी आपूर्ति उज्जवला गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं को कराना होगा केवाईसी उज्जवला गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं को कराना होगा केवाईसी

31 जुलाई तक केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो जायेगी आपूर्ति बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना होगा। केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में गैस की आपूर्ति बंद हो जायेगी। इंडेन गैस के वितरक सुनील कुमार ने बताया कि 31 जुलाई तक संबंधित गैस एजेंसी पहुंचकर केवाईसी कराना होगा। केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को स्वयं उपस्थित होना होगा। गैस कनेक्शन से संबंधित कागज, पासबुक भी लाना होगा। उज्जवला गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से केवाईसी नहीं कराया जा रहा है। जबकि, कई बार सूचना कंपनी व एजेंसी द्वारा दी गयी है। एजेंसियों की मानें तो केवाईसी एक सरल प्रक्रिया है।
इसका अनुपालन उपभोक्ताओं को करना चाहिए। नालंदा में करीब 50 हजार से अधिक उज्जवला के उपभोक्ता है। (बिहारशरीफ से रमेश कुमार)


