केवीएस स्पोर्ट्स में कानपुर की बेटियां दिखाएंगी दम

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में, 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल मीट के तहत अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित हो रही है। पीएमश्री केवी लखनऊ संभाग की टीम ने कानपुर से 10 दिवसीय कैंप के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। टीम में कानपुर के केंद्रीय विद्यालयों की खिलाड़ियों की भागीदारी है।

केवीएस स्पोर्ट्स में कानपुर की बेटियां दिखाएंगी दम

कानपुर। 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग दिल्ली में आयोजित होगी। इसके लिए पीएमश्री केवी लखनऊ संभाग की टीम कानपुर से दस दिवसीय कैंप के बाद कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। कैंट स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर के प्रिंसिपल सोम पाल ने बताया कि शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षक दीपक कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों का कैंप लगा था। इसमें लखनऊ संभाग की टीम में कानपुर के केंद्रीय विद्यालयों की खिलाड़ियों की भी अच्छी भागीदारी है। पीएमश्री केवी नंबर-1 एयरफोर्स चकेरी कानपुर की कशिश, केवी आईआईटी की अवनी सेंगर और सिया, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट की सान्विका वर्मा, मन्नत और सृष्टि विश्वकर्मा का चयन टीम में हुआ है।

इनके अलावा केवी गोमतीनगर लखनऊ की अनुष्का यादव, सौम्या यादव, समृद्धि जैसवाल, केवी अलीगंज लखनऊ की शिवांशी सिंह, रिया राठौर, दानिश रहमान, केवी अकबरपुर कानपुर देहात की आदिति यादव को टीम में शामिल किया गया है। टीम के साथ प्रिया सोनी और प्रशंसा शिवहरे एस्कॉर्ट के रूप में साथ गई।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेवीएस स्पोर्ट्स में कानपुर की बेटियां दिखाएंगी दम