विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिये करें ऑनलाइन आवेदन

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बढ़ई, नाई, कुम्हार आदि पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण एवं टूलकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का 18 वर्ष से अधिक आयु और स्थायी निवास होना आवश्यक है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिये करें ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिये जिले में बढ़ई, नाई, कुम्हार, दर्जी, राज मिस्त्री, लोहार, मोची, हलवाई आदि पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण व टूलकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला उद्योग अधिकारी प्रवीण मौर्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक msme.up.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा वह संबंधित पारंपरिक व्यवसाय में कार्यरत व जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त न किया हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।