स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था परखी, आज आरोग्य मेलों का होगा रियलिटी चेक

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

पडरौना, निज संवाददाता। कुशीनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंची स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने शनिवार को

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था परखी, आज आरोग्य मेलों का होगा रियलिटी चेक

पडरौना, निज संवाददाता।

कुशीनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंची स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। अलग-अलग टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपकरण, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

एसआरएम की 15 टीमें जिले में चार दिवसीय स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए पहुंची हैं। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल हैं। शनिवार को एसआरएम की टीम पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के वैक्सीन भंडारण को देखा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव से टीम ने कोल्डचेन को लेकर जरुरी जानकारी ली। रख-रखाव के साथ ही अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा एसआरएम की टीम ने सिंगापट्टी, चंदरपुर, सिधावट, खोटहीं, बगहा खुर्द, पिंडारी, लाला छपरा, पकड़ी बांगर, उर्दहा, परसौनी, धौरहरा आबादकारी, मुजहिदा, हेड़ा मैनपुरवा, शंकरपुर, मनिकौरा व हरिहरपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जायजा लिया। टीम ने मौके की वास्तविक स्थिति देखी। वहीं, एसआरएम ने सीएसी कसया, रामकोला, दुदही, मोतीचक, देवतहां का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से संबंधित जानकारी लेने के साथ उपलब्ध संसाधनों का भी परीक्षण किया गया। टीम की सक्रियता के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मी भी पूरे दिन सतर्क नजर आए। एसआरएम टीम निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और कमियों से संबंधित जानकारी ओडीके पोर्टल एप पर दर्ज कर रही है। मौके पर दर्ज होने वाला ब्योरा सीधे लखनऊ पहुंच रहा है। इसी आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। टीम इस बार मौजूदा व्यवस्थाओं के साथ-साथ पिछली समीक्षा में सामने आई कमियों की स्थिति भी देख रही है। जिन केंद्रों पर पहले कमियां मिली थीं, वहां सुधार कार्यों की स्थिति का भी मौके पर सत्यापन किया जा रहा है। एसआरएम टीम के साथ सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने भी कई स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एसआरएम टीम यह भी देख रही है कि पिछली समीक्षा के बाद स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में कितना सुधार हुआ है। दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता के साथ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की स्थिति को भी समीक्षा में शामिल किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦कौन सी टीमें कुशीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रही हैं?−
कुशीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा राज्य समीक्षा मिशन (एसआरएम) की 15 टीमों द्वारा की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था परखी, आज आरोग्य मेलों का होगा रियलिटी चेक