फसल क्षति की सूचना 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में निरंतर बारिश और अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर उप निदेशक कृषि अतिंद्र सिंह ने बीमित किसानों से 72 घंटे के अंदर फसल क्षति की सूचना देने का आग्रह किया। बीमित फसलों की क्षति प्राकृतिक आपदाओं द्वारा कवर की जाती है। किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

फसल क्षति की सूचना 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल
फसल क्षति की सूचना 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल

कुशीनगर। जिले में लगातार हुई बारिश और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए उप निदेशक कृषि अतिंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धान, मक्का समेत बीमित फसलों को नुकसान होने पर किसान तत्काल इसकी सूचना फसल बीमा कंपनी को दें। उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत स्थानीय आपदाओं में फसल की मध्यावस्था में हुई क्षति, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, जलभराव (धान को छोड़कर), बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को जोखिम के रूप में कवर किया जाता है।

इसके अलावा फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को 14 दिन तक ओलावृष्टि, चक्रवात और बेमौसम चक्रवाती बारिश से होने वाली क्षति भी योजना में शामिल है। बताया कि बारिश से फसल क्षतिग्रस्त होने वाले बीमित किसान फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर 72 घंटे के अंदर क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं।सूचना दर्ज होने के बाद नियमानुसार फसल क्षति का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में पात्र पाए जाने वाले किसानों को योजना के प्रावधानों के अनुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तहसीलवार फसल बीमा कंपनी के संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं। जिला समन्वयक फसल बीमा प्रिंस कुमार मिश्रा से 9549634331, पडरौना तहसील के आकाश कुमार गोंड से 8423611651, खड्डा तहसील के मनीष कुमार सिंह से 9721108986, कप्तानगंज के शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय से 6394380693, हाटा तहसील के जगदीप वर्मा से 9450945711, कसया तहसील के मनोज कुमार त्रिपाठी से 9889919089 और तमकुहीराज तहसील के आलोक गुप्ता से 7518207819 पर किसान संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफसल क्षति की सूचना 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल