कुशीनगर के 2.43 लाख निर्माण श्रमिक होंगे लाभान्वित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कुशीनगरकुशीनगर में लगभग 2.43 लाख निर्माण श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप से लाभ पहुंचाने की पहल की गई है। सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे इस ऐप पर पंजीकरण कराएं। साथ ही विभिन्न ठेकेदारों और एजेंसियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी श्रमिक जरूरतों को इस ऐप पर ऑनलाइन दर्ज करें।

कुशीनगर के लगभग 2.43 लाख निर्माण श्रमिक इस पहल से लाभान्वित होंगे। उन्होंने राजमिस्त्री, बेलदार, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, हेल्पर सहित निर्माण कार्य से जुड़े सभी श्रमिकों से अपील किया है कि वह डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। साथ ही बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां, उद्योग प्रतिष्ठान, सरकारी एवं अर्धसरकारी विभाग, स्थानीय निकाय तथा अन्य नियोजकों से अनुरोध किया कि वह ऐप पर पंजीकरण कर अपनी श्रमिक आवश्यकता ऑनलाइन दर्ज करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


