कृषि यंत्रों की ई लॉटरी 21 अगस्त को

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में कृषि विभाग ने कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए 21 अगस्त को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय ई-लॉटरी का आयोजन करने की घोषणा की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चयनित कृषकों को उनके मोबाइल पर सूचना भेजी जाएगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे ई-लॉटरी में प्रतिभाग करें।

कृषि यंत्रों की ई लॉटरी 21 अगस्त को

कुशीनगर। कृषि विभाग द्वारा संचालित यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कराने वाले कृषकों के चयन के लिये जिला स्तरीय ई-लॉटरी का आयोजन 21 अगस्त को दोपहर 1 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से चयन की सूचना तथा यंत्र क्रय कर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने योजना के अंतर्गत बुकिंग कराने वाले सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे समय से विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि यंत्रों की ई लॉटरी 21 अगस्त को