Moradabad News: शांति भंग में दस पर कार्रवाई, गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादMoradabad News: कुंदरकी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दस लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को बीएनएसएस की धारा के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। थानाप्रभारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Moradabad News: कुंदरकी पुलिस ने मंगलवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में दस लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की संभावित घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


