राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ कुणाल

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर का खिलाड़ी कुणाल 17 से 21 जून 2026 तक इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ है। उसने राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव ने उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ कुणाल

सहारनपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर का खिलाड़ी कुणाल उत्तर प्रदेश टीम के साथ रवाना हो गया है। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुणाल किक लाइट इवेंट के 28 किलोग्राम भार वर्ग तथा म्यूजिकल फॉर्म इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। मानकमऊ निवासी कुणाल ने मई में मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया था। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति ने विश्वास जताया कि कुणाल राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

रवाना होने से पूर्व क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, अध्यक्ष अजय कुमार ने कुणाल को शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।