अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पेपर प्रस्तुत करेंगे कुमुद झा
सिमडेगा के ठेठाईटांगर निवासी कुमुद कुमार झा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वह मतदाता रजिस्टर एवं सरल पंजीकरण विधि पर शोध पेपर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन 2-3 सितंबर को रांची में होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान उपस्थित रहेंगे। कुमुद को इस उपलब्धि के लिए बधाइयाँ भी मिल रही हैं।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के ठेठाईटांगर निवासी कुमुद कुमार झा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। कुमुद वर्तमान में उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा के रूप में पदस्थापित हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुमुद मतदाता रजिस्टर एवं सरल पंजीकरण विधि से लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी द्वारा युवाओं का सशक्तिकरण विषय पर अपना शोध पेपर प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन दो एवं 3 सितंबर को रांची में होने वाले निर्वाचन से संबंधित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश के विद्वान, लेखक, शोधकर्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व भी कुमुद झा भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक के रूप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में वरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर सिमडेगा महाविद्यालय परिवार भी गौरवांवित है। साथ ही कई लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।-


