कूटा ने विनियमितीकरण व वेतन वृद्धि की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल से सम्मानित किया। कूटा ने विश्वविद्यालय में विनियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि 2026 तक बढ़ाने, संविदा प्राध्यापकों के वेतन को 57,700 रुपये निर्धारित करने और सड़क पुनर्निर्माण की मांग की।

कूटा ने विनियमितीकरण व वेतन वृद्धि की मांग उठाई

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने पद्म भूषण, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शनिवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान कूटा ने कोश्यारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में विनियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक करने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी मानकों के अनुसार 57,700 रुपये निर्धारित करने तथा भूस्खलन से प्रभावित सात नंबर क्षेत्र की सड़क और सिलवर्टन होटल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, विधायक सरिता आर्या, मनोज जोशी, मोहित लाल साह, अरविंद पड़ियार, हरीश राणा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकूटा ने विनियमितीकरण व वेतन वृद्धि की मांग उठाई