प्रो. रजनीश पांडे बने कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पूर्व कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद लिया गया। प्रो. पांडे अतिरिक्त वेतन के बिना ही अपने मूल दायित्वों के साथ यह कार्य देखेंगे।

प्रो. रजनीश पांडे बने कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव
प्रो. रजनीश पांडे बने कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत की सहमति के आधार पर सहायक कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रो. पांडे ने कुलसचिव का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पूर्व कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति संबंधी पत्र के बाद कुलसचिव का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद उत्तरांचल राज्य विश्वविद्यालय (केंद्रीकृत) सेवा नियमावली, 2006 के प्रावधानों के तहत प्रो. रजनीश पांडे को अस्थायी व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने मूल दायित्वों के साथ कुलसचिव का कार्य भी देखेंगे तथा इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

प्रो. रजनीश पांडे वर्तमान में कला संकायाध्यक्ष एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक तथा आईपीएसडीआर के निदेशक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। प्रो. पांडे के कुलसचिव बनने पर कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।फोटो

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रो. रजनीश पांडे बने कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव