व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैक परीक्षा के लिए आज से आवेदन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विशेष बैक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 2 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी, बीएससी कृषि, बीएचएम और एमबीए सहित 17 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए है। छात्रों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैक परीक्षा के लिए आज से आवेदन

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अध्यादेश के तहत विशेष बैक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समर्थ और ईआरपी पोर्टल पर विद्यार्थी दो से 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।इस व्यवस्था के तहत बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी, बीएससी कृषि, बीएचएम और एमबीए समेत 17 चयनित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रमों के प्रथम से अंतिम सेमेस्टर तक के ऐसे परीक्षार्थी, जो अपने पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं, वे 10 सितंबर तक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा कर सकते हैं।

उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि अध्यादेश के तहत जिन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में विशेष बैक परीक्षा का प्रावधान है, उनमें अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को यह अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsव्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैक परीक्षा के लिए आज से आवेदन