भाषा विवि का पीएचडी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2027 का परिणाम घोषित किया। परीक्षा आठ अगस्त को हुई थी। विश्वविद्यालय ने सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

भाषा विवि का पीएचडी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2027 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा आठ अगस्त को हुई थी।परीक्षा प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय पर उत्तर कुंजी जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त सभी आपत्तियों का संबंधित विशेषज्ञ समिति द्वारा सावधानीपूर्वक अवलोकन किया गया तथा विधिवत निस्तारण किए जाने के पश्चात ही अंतिम परिणाम तैयार कर जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक विका ने बताया कि अभ्यर्थी अपना-अपना पीएचडी प्रवेश परीक्षा (लिखित परीक्षा) का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kmclu.ac.in पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण क्रमांक, जन्म तिथि आदि संबंधित जानकारी तैयार रखनी होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाषा विवि का पीएचडी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित