राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन
हिन्दुस्तान, बिजनौर
- खेल प्रतियोगिता में शतरंज, कैरम, गोला फेंक, खो-खो एवं प्लैंक चौलेंज जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गयाराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया के

कृष्णा कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मनोज कुमार ने बताया कि यह दिन विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य और कल्याण की भावना को बढ़ावा देता है।इस अवसर पर शतरंज, कैरम, गोला फेंक, खो-खो एवं प्लैंक चौलेंज जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


