कृष्ण भालोटिया बने फाडा के झारखंड स्टेट चेयरपर्सन
जमशेदपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने कृष्ण भालोटिया को झारखंड का स्टेट जमशेदपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने
जमशेदपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने कृष्ण भालोटिया को झारखंड का स्टेट चेयरपर्सन नियुक्त किया है। भालोतिया जमशेदपुर स्थित बेब्को मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उनकी कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, भारतबेंज ट्रक और महिंद्रा कारों की डीलरशिप संचालित करती है।फाडा ने 7 सितंबर को झारखंड के अगस्त 2026 के वाहन खुदरा बिक्री आंकड़े भी जारी किए। राज्य में अगस्त में वाहन बिक्री में 17.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भालोतिया ने इसे ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत बताया। यात्री वाहनों की बिक्री में 23.20 प्रतिशत और दोपहिया वाहनों में 18.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। तीनपहिया वाहनों और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट में भी वृद्धि दर्ज की गई।उन्होंने
कहा कि ग्राहकों का बाजार के प्रति भरोसा बढ़ा है और नए वाहन खरीदने तथा अपग्रेड करने की इच्छा दिख रही है। त्योहारी सीजन से भी बाजार को सकारात्मक गति मिल रही है। हालांकि ट्रैक्टर बिक्री में 7.80 प्रतिशत की गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर और आने वाले महीनों में बाजार की रफ्तार और बेहतर होगी।


