खेल : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम में पाठक की वापसी
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम में पाठक की वापसी नई दिल्ली। एशियाई

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम में पाठक की वापसी नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है लेकिन गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है। पंजाब में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में एशियाई खेलों और विश्व कप से बाहर रहे पाठक ने वापसी की है। मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह 18 सदस्यीय टीम में दो रिजर्व खिलाड़ी हैं। मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे। टीम : गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बहादुर पाठक।
डिफेंडर : संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा। मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड : शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह। रिजर्व : विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह।

