ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमुंबई देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर, कोटा सातवें स्थान पर 

मुंबई देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर, कोटा सातवें स्थान पर 

प्रतियोगी परीक्षाओं का हब माना जा वाला शहर, औद्योगिक पावरहाउस, चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है कोटा। यह शहर एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल हाल ही में वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम लिस्ट में कोटा को विश्व का...

मुंबई देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर, कोटा सातवें स्थान पर 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेWed, 24 May 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षाओं का हब माना जा वाला शहर, औद्योगिक पावरहाउस, चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है कोटा। यह शहर एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल हाल ही में वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम लिस्ट में कोटा को विश्व का सांतवा सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर माना है। यहां पर प्रति वर्ग किमी 12100 की आबादी है। इस लिस्ट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दूसरे स्थान पर है। 

वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक ढाका विश्व में सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर है। यहां पर प्रति वर्ग किमी 44500 की आबादी है, जबकि मुंबई दूसरे स्थान पर है। मुंबई का घनत्व 31700 प्रति वर्ग किमी है।

कोलंबिया की राजधानी मेडेलिन (19700 प्रति वर्ग किमी) लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जबकि फिलीपिंस की राजधानी मनीला (14800 प्रति वर्ग किमी) चौथे, कासाब्लांका (14200 प्रति वर्ग किमी) पांचवे, लागोस (13300 प्रति वर्ग किमी) छठे, अबुजा (10500 प्रति वर्ग किमी) आठवें, सिंगापुर (10200 प्रति वर्ग किमी) नौवे और जकार्ता (9600 प्रति वर्ग किमी)दसवें स्थान पर है। 

दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले शहरों में एशिया के छह शहर, तीन अफ्रीका के जबकि एक साउथ अमेरिका का है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें